सुरजीत यादव मुसाफ़िरखाना की रिपोर्ट


अमेठी : मुसाफिरखाना क्षेत्र में बिजली की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। बिजली की किल्लत को लेकर आये दिन हंगामा खड़ा होता है, बावजूद इसके नगर पंचायत कर्मी कितने लापरवाह हैं इसका ताजा उदाहरण कस्बे में लगी हाईमास्ट लाइटों पर नजर दौड़ते ही मिला।

कस्बे की अधिकाश हाईमास्ट लाइटें दिन भर जलती हैं। इससे एक ओर जहा कर्मियों की लापरवाही उजागर हो रही है वहीं बिजली विभाग की प्रतिदिन हजारों की क्षति भी हो रही है।

यह वाकया आये दिन देखने को मिलता है। नगर पंचायत कर्मी प्रकाश की मानें तो नगर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तिराहा, इसौली रोड क्रासिंग, शिवशक्ति धाम, पूरे शिवा वार्ड, गल्लामंडी वार्ड, गांधीपार्क मैदान, गौरीगंज तिराहा समेत आधा दर्जन से ऊपर हाईमास्ट लाइटें प्रमुख चौराहों पर लगी हैं। जो कि दिन के उजाले में भी चमक रहीं हैं। हालाकि इससे शासन-प्रशासन को कोई फ र्क नहीं पड़ता है। विद्युत विभाग के जेई रमेश चंद्र कहते हैं कि बिजली विभाग ने हाईमास्ट लाइटें दिन में जलने पर कई बार कड़ी आपत्ति जताई है। नगर पंचायत कर्मियों को हाईमास्ट लाइटें बुझाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कर्मियों की गलती से ही दिन में हाईमास्ट लाइटें जल रही हैं। कस्बेवासी चंदन मोदनवाल, दीपक खत्री, रजत अग्रहरि, विक्की, आशीष, पवन, बृजेश कौशल, कल्लू खत्री, सुरेश मौर्य आदि ने जिलाधिकारी से अविलंब दिन में जल रहीं हाईमास्ट लाइटें बंद करवाये जाने की माग की है।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top