जम्मू, भाषा: पाकिस्तानी सेना ने आज लगातार तीसरे दिन
संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण
रेखा पर मोर्टार बमों और स्वचालित हथियारों से भारतीय चौकियों तथा नागरिक
बहुल इलाकों को निशाना बनाया।
भारतीय जवानों ने इस
संघर्षविराम उल्लंघन पर जवाबी कार्वाई की।
एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि भीमभेर गली :बीजी: सेक्टर में
नियंत्रण रेखा पर आज सुबह चार बजकर 15 मिनट से पाकिस्तान सेना ने भारतीय
सेना की चौकियों को निशाना बना कर संघर्षविराम उल्लंघन किया।
पाकिस्तानी सैनिकों ने कल भी पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास
अग्रिम चौकियों तथा असैन्य इलाके में छोटे हथियारों से गोलीबारी की थी और
मोर्टार दागे थे जिसमें भारतीय सेना के दो जवान घायल हो गए थे।
बुधवार 27 जून को पाकिस्तान सेना ने भीमभेर गली :बीजी: सेक्टर में
नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए गोले दागे थे।
जून में पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा के दूसरी ओर से एक हमले के अलावा किया गया यह 23वां उल्लंघन है।
Home
»
जम्मू कश्मीर
»
पाकिस्तान
» पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन, राजौरी में भारतीय चौकियों को बनाया निशाना
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment