नवी अहमद :-मोतिहारी:-नगरथाना क्षेत्र के शांतिपुरी मुहल्ला में दसवीं के एक छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार की रात करीब 9:00 बजे की है। मृतक छात्र पकड़ीदयाल वार्ड संख्या 5 के राजेश्वर त्रिपाठी उर्फ बबलू त्रिपाठी का पुत्र विपुल त्रिपाठी था। विपुल शांति निकेतन स्कूल में दसवीं का छात्र था। वह अपनी मां और दो छोटे भाई के साथ शांतिपुरी मुहल्ला में विजय सिंह के मकान में किराए पर रहता था।

विपुल के शरीर पर 20 से अधिक चाकू के निशान मिले हैं। बताया जाता है कि विपुल स्टेशन से घर जा रहा था इस दौरान शांति निकेतन जुबली स्कूल एसबीआई एटीएम के बीच में अपराधियों ने घेर कर उसे चाकू से गोद दिया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां आए तब तक अपराधी भाग गए थे। लोगों ने उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार छतौनी इंस्पेक्टर विजय कुमार यादव नर्सिंग होम पहुंच गए।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top