नवी अहमद , राठ: शादी का झांसा देकर युवक ने किशोरी के साथ 4 साल तक शारीरिक शोषण किया। इस दौरान किशोरी का गर्भपात भी कराया गया। अब युवक शादी करने से मुकर रहा है। किशोरी अपने पिता के साथ कोतवाली पहुंची। लेकिन उसे टरका दिया। पीड़ित किशोरी अपने पिता के साथ सीओ श्रीराम की चौखट पर पहुंचकर कार्रवाई करने की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के स्यावरी गांव निवासी एक किशोरी ने बताया कि उसकी शादी कस्बे के पठान पुरा गायत्री नगर नई बस्ती निवासी बाबूलाल के साथ तय हुई थी। वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हो गए थे। इस दौरान गोद भराई की रस्म भी अदा की गई। इधर कन्या पक्ष से 18 नवंबर 2013 में तिलक का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। जिसमें ₹50000 रुपए, सोने की अंगूठी सहित अन्य सामान दिया गया था। वर पक्ष की ओर से आर्थिक स्थिति गड़बड़ हो जाने से शादी की तिथि आगे कर दी गई। समय निकलता गया मगर शादी की तिथि तय नहीं हो सकी। इस दौरान बाबूलाल ने किशोरी के साथ शारीरिक शोषण करता रहा। जब किशोरी गर्भ से हुई तो जबरन उसका गर्भपात करा दिया गया। किशोरी के परिजनों ने इस बात पर आपत्ति जताई तो शादी की बात कहकर टाल गया। युवक लगातार चार साल से शारीरिक शोषण करता रहा। लेकिन कुछ समय पूर्व से बाबूलाल ने शादी से इंकार कर दिया तो कन्या पक्ष में कोहराम मच गया। वर पक्ष की ओर से रिश्तेदार, घर वालों को एकत्रित कर पंचायत कर मामले को समझाने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी पक्ष ने अभद्रता कर भगा दिया। पीड़ित किशोरी अपने साथ हुई घटना को लेकर न्याय के लिए कोतवाली पहुंची। लेकिन उसे टरका दिया गया। पीड़ित किशोरी में सीओ श्रीराम से मिलकर कार्रवाई की मांग की है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment