नयी दिल्ली (भाषा) उत्तर पश्चिम दिल्ली के रोहिणी इलाके के एक उद्यान में 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की उसके दोस्त ने कथित तौर पर गला दबा कर हत्या कर दी। पुलिस ने आज यह जानकारी दी।
यह घटना कल की है। आरोपी सार्थक कपूर (18) ने शाम करीब साढ़े पांच बजे नाबालिग लड़की से उद्यान में मुलाकात की थी। उनके बीच झगड़ा हुआ जिसके बाद लड़के ने लड़की पर हमला कर दिया।
पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपी घबरा गया और अपने घर चला गया।
लेकिन जब लड़की घर नहीं लौटी तो उसके पिता ने आरोपी और उसके परिवार से संपर्क कर यह पता करने का प्रयास किया कि लड़की कहां है।
पुलिस ने बताया कि शुरुआत में आनाकानी के बाद सार्थक ने लड़की की हत्या करना स्वीकार किया। सार्थक को गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि आरोपी सार्थक स्कूल में पीड़िता का सीनियर था। वह रोहिणी में एक संस्थान से बैचलर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) कर रहा था।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top