भोपाल।मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के स्टेट IT सेंटर में 2 महिलाकर्मी से दुष्कर्म का मामला सामने आय़ा है।जानकारी के अनुसार,कंपनी का सुपरवाइजर नौकरी से निकालने और बदनाम करने की धमकी देकर महिलाकर्मियों को ब्लेकमेल करके उनका  शारीरिक शोषण करता था। कुछ दिनों पहले महिलाकर्मियों ने जब महिला सुरक्षा के लिए बनाए गए गौरवी केन्द्र पर शिकायत की तो महिला पुलिस ने आरोपी सुपरवाइजर सलीम को गिरफ्तार कर लिया।
यह डाटा सेंटर राजधानी के अरेरा हिल्स में ना हुआ है।दोनों महिलाकर्मियों की उम्र 25-28  के बीच बताई जा रही है, जबकी आरोपी की उम्र दोनों की उम्र से ज्यादा 55 वर्ष है।दोनों शादीशुदा महिलाओं का आरोप है कि सुपरवाइजर नौकरी से निकलने की धमकी देकर छुट्टी के दिन भी ऑफिस में बुलाता था। पुलिस ने आरोपी सुपरवाइजर को गिरफ्तार कर उसके  खिलाफ शोषण मामला दर्ज कर लिया है।
गौरतलब है कि इसके पहले भी इस तरह के केस सामने आ चुके है। घर से बाहर ऑफिस में काम करने वाली महिलाकर्मियों को अक्सर छेड़छाड़ और बदसलूकी का सामना करना पड़ता है।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top