झांसी। थाना सीपरी बाजार आर्न्तगत बीच सड़क पर एक नवविवाहिता सुसराल के उत्पीड़न के चलते अचेत पड़ी मिली। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना सीपरी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने अचेत पड़ी महिला कों होश में लाने के लिये पानी डाला। होश आने पर महिला को स्थानीय लोगो की मदद से सीपरी थाने लाया गया। महिला सुसराल के उत्पीड़न से अतनी डरी हुयी थी कि कुछ भी बोलने की स्थिती में नही थी। महिला अपने ससुराल के उत्पीड़न से परेशान अपना मेडिकल चैक-अप और एफ.आई.आर दर्ज करवाने को लेकर अड़ गयी, लेकिन पुलिस ने उसकी एक नही सुनी।
पीड़ित महिला दीपशिखा ने बताया कि उसकी शादी 2 वर्ष हुयी थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले मारपीट करते थे। एक दिन मउरानीपुर में तो उसके पती ने उसके साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार किया कि सुनने वालों को भी शर्म आ जायें। उसके बाद उसका परिवार झांसी के सीपरी थाना के पास ही रहने लगा। दीपशिखा ने बताया कि उसका पति कोई काम नही करता है। वो ही कचहरी चौराहे के पास बने एक शोरूम में 5000 रूपये की नौकरी करके घर चलाती है। सुबह से शाम तक काम करने के बाद भी उसका पति और सास ससुर मारपीट करते रहते है। आज भी उसके पति ने उसको शोरूम में जाकर मारपीट कर दी। महिला का कहना है कि इस धटना की सी.सी.टी.वी फुटेज उसके आफिस में है। इसके बाद उसका पति जबरन उसको घर ले आया और कमरे मे बन्द कर दिया। थोड़ी देर बाद उसके पति और उसके सास ससुर ने दरवाजा खोला और बे-वजह मारना शुरू कर दिया। जिससे उसके सर में गंभीर चोटे आ गयी और वह वहॉ से जान बचाकर बिना चप्पलों को ही घर से भाग खड़ी हुयी। रास्ते में कब वह चक्कर खाकर गिर पड़ी उसे नही पता। महिला ने बताया कि उसके पति के सीपरी थाने में अच्छे सम्बन्ध है जिस वजह से पुलिस उसकी नही सुन रही है। महिला ने बताया कि अगर वो घर गयी तो वह लोग उसको मार देगें। इधर महिला गुहार लगाती रही उधर पुलिस सुबह आने की बात कह कर पीड़ित महिला को टरकाने की कोशिश करती रही।
यह पहला ऐसा मामला नही है जब किसी पीड़ित कों संरक्षण देने की बजाये पुलिस आरोपी को संरक्षण दे रही हों। आज उ.प्र में भ.ज.पा सरकार भले ही हो पर महिलाओं को सुरक्षा देने का दावा करने वाले सरकार और उनकी कानून व्यवस्था कितनी लचर है यह बात किसी से छुपी नही है।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top