भोपाल| जबलपुर के प्रसिद्ध चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ सचिन लूथरा को ब्लैकमेल कर 20 लाख रुपए मांगने के आरोप में पुलिस ने एक युवती सहित दो अन्य को गिरफ्तार किया । इस पूरे मामले में अब नए राज खुल रहे हैं| वहीं ब्लैकमेल की कहानी भी संदेह के घेरे में आ रही है| युवती ने डॉक्टर पर शादी का झाँसा देकर उसके साथ दैहिक शोषण करने के संगीन आरोप लगाए हैं, और सोशल मीडिया पर डॉक्टर और युवती की तस्वीरों के वायरल होने के बाद लथूरा अपने ही आरोपों पर घिरते नजर आ रहे हैं| पूरे मामले में पुलिस की भूमिका भी संदेह के घेरे में है|
लव, सेक्स और धोखे का खेल
मामले के सामने आने के बाद पहली बार डॉ सचिन लूथरा मीडिया के सामने आये हैं| डॉक्टर का कहना है कि महिला के साथ लकी सलूजा औऱ उसकी पत्नी कई दिनो से उन्हे ब्लैकमेल कर रही थी| इस दौरान डॉक्टर ने उन्हे बीस लाख रु भी दिए पर | जब धीरे धीरे उनके द्वारा रुपये की माँग बढ़ती गई तब उन्होने ओमती पुलिस मे महिला और उनके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हे गिरफ्तार किया| डॉक्टर सचिन लथूरा ने उन तमाम आरोपो को सिरे से नकार दिया है जिसमे कि महिला ने डॉक्टर पर शादी का झाँसा देकर दैहिक शोषण करने का आरोप लगाया था| गौरतलब है कि इस पूरे मामले मे लकी सलूचा उसकी पत्नी औऱ उक्त महिला को ओमती पुलिस ने चोरी छिपे गिरफ्तार कर न्यायलय मे पेश कर जेल भेज दिया था जहाँ पर कि दोनो महिलाओ को कोर्ट से जमानत दे दी गई | जबकि लकी सलूचा अभी भी जेल मे है| .
महिला को प्रेम जाल में फंसाया
महिला का आरोप है कि वो डॉक्टर के पास इलाज कराने गई थी। डॉक्टर ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद वह शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा। जब युवती ने शादी के लिए दबाव डाला तो उसे झूठे मामले में फंसा दिया। वहीं सोशल मीडिया पर भी महिला और डॉक्टर की तस्वीरें वायरल हो रही है| जिसमे एक फोटो में लकी सलूजा की पत्नी सिमी डॉ. सचिन लूथरा को राखी बांधती नजर आ रही है। ये वही लकी और उसकी पत्नी है जो ब्लैकमेलिंग के मामले में आरोपित है। इस फोटो में डॉक्टर भी पूरे सम्मान के साथ सिर पर रुमाल रखकर राखी बंधवा रहा है। दूसरी फोटो में युवती लकी सलूजा को राखी बांध रही है। वहीं, वायरल कुछ फोटो एक होटल की हैं। वहीं कुछ फोटो पर्यटन स्थलों में साथ-साथ घूमने-फिरने की है।
पुलिस की भूमिका पर सवाल
डॉक्टर को ब्लैकमेल करने और महिला के संगीन आरोपों के बाद मामला संदिग्ध हुआ है| वहीं पुलिस की भूमिका पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं| क्योंकि पुलिस ने भी बिना जांच के डॉ सचिन की शिकायत पर महिला सहित अन्य को तत्काल गिरफ्तार कर लिया हैं। मामला में नया मोड़ तब आया जब सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हुई | वायरल तस्वीरों ने डॉक्टर और युवती के बीच निकटता एवं डॉक्टर द्वारा रुपए दिए जाने की बात हजम नहीं होती है| सूत्रों के अनुसार महिला द्वारा डॉ.की शिकायत पर बिना जांच के एक पक्षीय कार्रवाई करने वाली पुलिस के खिलाफ जल्द ही डीजीपी से शिकायत की जाएगी। मामला पुलिस मुख्यालय एवं प्रदेश सरकार के पास पहुंचने से शारीरिक शोषण एवं ब्लैकमेलिंग से जुड़े इस हाईप्रोफाइल मामले में पुलिस की परेशानी बढ़ सकती है। क्यूंकि पुलिस की इकतरफा कार्रवाई पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं|
0 comments:
Post a Comment