आर्थिक तंगी के कारण युवक ने किया आत्म हत्या
नवी अहमद:-आज नगर के मुहाल पठानपुरा में आर्थिक तंगी और साहुकारों के उत्पीड़न से परेशान होकर फांसी के फंदे में झूले संतोष कोरी के परिजनों ने पोस्ट मार्टम होकर आये उसके शव को बजरिया चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया।मृतक के परिजनों की मांग थी की मृतक के साहुकारों द्वारा बंधक बने घर को परिजनों को सौंपा जाय,उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाय और ब्याज लेने वाले साहुकारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाय।
सीओ श्रीराम व् कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शैल कुमार सिंह ,एसएसआई काशीनाथ उपाध्याय सहित भारी पुलिसबल द्वारा मृतक के परिजनों को समझाने के बाद ही जाम खुला।


0 comments:
Post a Comment