इलाहाबाद,  (भाषा) उ}ार प्रदेश में इलाहाबाद जिले के आंचलिक क्षेत्र होलागढ़ के थानाध्यक्ष को कथित तौर पर 10,000 रपये की रिश्वत लेने का प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस उपाधीक्षक डी.पी. शुक्ला ने कहा, Þ Þजिले के गंगा पार क्षेत्र में होलागढ़ पुलिस थाना के एसएचओ के पद पर तैनात पूरनमासी राम गौरव को निलंबित कर दिया गया है। उस पर आरोप था कि उसने रिश्वत ली है। यह आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर कल शाम उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। Þ Þ सोरांव के क्षेत्राधिकारी शुक्ला ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी को एक वीडियो फुटेज प्राप्त हुआ जिसमें गौरव को कथित रूप से दो-दो हजार रपये के पांच नोट लेते हुए दिखाया गया है। इस पर कुलकर्णी ने एसएचओ को निलंबित कर जांच का आदेश दिया। होलागढ़ पुलिस थाना, सोरांव क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

शुक्ला ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ में एसएचओ द्वारा रिश्वत लेने का आरोप सही पाया गया। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर गौरव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मामला दर्ज किए जाने की भनक लगते ही गौरव ने भागने की कोशिश की लेकिन उसे पकड़कर जेल भेज दिया गया।

यह वीडियो स्थानीय व्यक्ति कैलाश चंद्र गुप्ता ने रिकार्ड किया था जिसका ओम प्रकाश नाम के एक व्यक्ति से संप*ि++++++*ा विवाद है।

सोरांव के एसडीएम ने गत 27 जून को आदेश दिया था कि विवादित संप*ि++++++*ा कुर्क की जाए और इसे उस इलाके के कुछ प्रमुख एवं जिम्मेदार लोगों को सौंप दिया जाए जिससे कि वहां शांति व्यवस्था बनी रहे।

गुप्ता द्वारा कई बार अनुरोध किए जाने के बावजूद एसएचओ ने इन आदेशों को लागू नहीं किया और कथित तौर पर रिश्वत की मांग की। रविवार, दो जुलाई को गुप्ता ने गौरव को यह रकम दी और अपने मोबाइल से इसका वीडियो बना लिया।

रिश्वत लेने के बाद भी एसएचओ द्वारा कार्वाई नहीं करने से नाराज गुप्ता ने बृहस्पतिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और उन्हें इस रिकार्डगि की एक कॉपी दी और साथ ही इस वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top