नयी दिल्ली :भाषा: सरकार ने चीन - भारत सीमा की पहरेदारी
करने वाले आईटीबीपी में तीन साल बाद वरिष्ठ स्तर के अधिकारी का एक अहम पद
बहाल किया है। दोनों देशों की सेनाओं के बीच लगातार हो रहे गतिरोध के
मद्देनजर इस घटनाक्रम को अर्द्धसैनिक बल को मजबूत करने की कोशिश के तौर पर
देखा जा रहा है।
भारतीय पुलिस सेवा :आईपीएस: के 1986 बैच के
अधिकारी आरके मिश्रा ने करीब 90,000 कर्मियों की क्षमता वाले मजबूत बल के
नये अतिरिक्त निदेशक :एडीजी: का आज पदभार संभाला। बल में तीन साल से यह पद
रिक्त था।
दरअसल, भारत - तिब्बत सीमा पुलिस :आईटीबीपी:एडीजी
के इस एकमात्र पद को गृह मंत्रालय ने फरवरी 2014 में एनडीआरएफ को दे दिया
था।
गृह मंत्रालय के तहत ही ये दोनों बल संचालित होते हैं।
सुरक्षा प्रतिष्ठान में मौजूद एक वरिष्ठ अधिकारी ने हाल ही यह पद
आईटीबीपी के पास वापस किए जाने के आदेश को मंजूरी दी थी। इस आदेश के शीघ्र
बाद मंत्रालय ने मिश्रा को एडीजी नियुक्त करने का एक निर्देश जारी किया।
गौरतलब है कि आईटीबीपी का गठन 1962 में चीनी आक्रमण के बाद किया गया था।
Home
»
»Unlabelled
» सरकार ने आईटीबीपी में एक अहम पद बहाल किया
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment