जयपुर, 18 अगस्त (भाषा) राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आज सीकर जिले
में लक्ष्मणगढ़ के थानाधिकारी होशियार सिंह को 1.5 लाख रुपये की रिश्वत
लेते गिरफ्तार किया गया।
थानेदार ने एक दलाल के माध्यम से यह रिश्वत ली थी। ब्यूरो ने दलाल को भी गिरफ्तार कर लिया है।
ब्यूरो सूत्रों ने कहा कि थानाधिकारी ने परिवादी से उसका नाम एक कथित
आत्महत्या मामले में से हटाने की एवज में रिश्वत मांगी थी। थानाधिकारी को
दलाल फारूख के माध्यम से 1.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों
गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment