अशोक श्रीवास्तव, अमेठी : अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने शनिवार को जिले के सभी थानेदारों व पुलिस उपाधीक्षकों की क्लास लगाई। सभी को सख्त स्वर में अपराधों पर विराम लगाने व पुराने मामलों का शीघ्रता से खुलासा करने को कहा।

सर्किल व थानावार अपराधों की समीक्षा करते हुए कहा कि पुलिस को हर छोटी-बड़ी बातों को गंभीरता से लेना होगा। लापरवाही किसी भी स्तर पर नहीं होना चाहिए। अपर पुलिस अधीक्षक ने थानावार अपराधों की समीक्षा करते हुए उन थानेदारों को सुधर जाने की हिदायत देते हुए कहा कि पुराने मामलों का शीघ्रता से खुलासा करें और चोरी की बढ़ रही घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गश्त तेज करें। पुलिस अगर हर छोटे-बड़े मामले को गंभीरता से ले तो तमाम घटनाओं को होने से पहले ही रोका जा सकता है। समीक्षा बैठक में गौरीगंज सीओ सहित सभी थानेदार मौजूद रहे। वहीं, शुक्रवार देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक ने जायस कोतवाली में तिलोई सर्किल के थानेदारों की क्लास लगाई। इसमें सीओ तिलोई सहित सर्किल के सभी थानेदार मौजूद रहे।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top