मिर्ज़ापुर/सहारनपुर_ थाना मिर्ज़ापुर पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए भागने की फिराक में खड़े बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपी के कब्जे से अवैध असलाह छुरी बरामद की है।_
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार के निर्देशन पर जनपद में चलाये जा रहे अपराध नियंत्रण व अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत सीओ बेहट इंदु सिद्धार्थ के निर्देशन में थाना मिर्ज़ापुर प्रभारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में एसआई मोहित तोमर ने  अपनी टीम के साथ गाँव शाहपुर गाड़ा रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि वांछित चल रहे पाँच हजार रुपए का इनामी बलात्कार का आरोपी इमरान पुत्र उस्मान निवासी महमूद मजरा रायपुर भागने की फिराक में जसमोर तिराहे के पास खड़ा है। पुलिस ने वांछित आरोपी की घेराबन्दी कर उसे दबोच लिया।_
_वहीं थाना मिर्ज़ापुर प्रभारी ने बताया कि पकड़े गये आरोपी का चालान कर उसे जेल भेजा जा रहा है।_
   

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top