नोएडा,18 अगस्त (भाषा) पत्नी के छोड़कर जाने से परेशान पति ने बीती रात
फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को
कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना
सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक परशुराम ने बताया कि मूलरूप से अंबेडकर नगर
जिले का माधवराव नोएडा के सरफाबाद गांव में किराये पर मकान लेकर रहता था।
कुछ दिन पूर्व उसकी पत्नी घर छोड़कर चली गयी। इस बात से वह परेशान रहता था।
बीती रात को माधव ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव
को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment