खतौली रेल दुर्घटना के जांच के आदेश, मनोज सिन्हा घटनास्थल को रवाना

राष्ट्रीय | रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जिले में हुई रेल दुर्घटना के जांच के आदेश दे दिये हैं और कहा है कि किसी भी चूक की दशा में जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी।
रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा और रेलवे बोर्ड में सदस्य (यातायात) मोहम्मद जमशेद घटना स्थल के लिये रवाना हो गये हैं। श्री प्रभु दुर्घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य की स्वयं निगरानी कर रहे हैं। रेल मंंत्री सुरेश प्रभु ने बताया कि रेलवे प्रवक्तारेलवे बोर्ड के अध्यक्ष, सदस्य :यातायात: को बचाव, राहत अभियान की देखरेख करने का निर्देश दिया है, मैं स्थिति की निजी तौर पर निगरानी कर रहा हूं।घटनास्थल पर चिकित्सा वैन भेजी गईं, त्वरित राहत एवं बचाव अभियान सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। पुरी से हरिद्वार जा रही कलिंग उत्कल एक्सप्रेस यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में खतौली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे के पीछे टेरर लिंक की आशंका जताई जा रही है। यह पहली बार नहीं है जब किसी रेल हादसे के पीछे टेरर लिंक की आशंका जताई गई हो। ये हादसा पिछले साल नवंबर में हुए कानपुर हादसे और दिसंबर के रूला रेल हादसे से बहुत अधिक मिलता जुलता है। उसमें भी एक कोच-एक दूसरे पर चढ़ गए थे। हादसों के पीछे आतंकी साजिश सामने आई थी।
कलिंग उत्कल एक्सप्रेस हादसे में टेरर लिंक की जांच के लिए एटीएस की टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है। एटीएस की ये टीम अनूप सिंह के नेतृत्व में रवाना हुई है। हालांकि अभी अधिकारी इसके पीछे टेरर लिंक की कोई पुख्ता सूचना की बात नहीं कह रहे है। इस हादसे में अभी तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और ये संख्या 24 से ज्यादा हो सकती है।
0 comments:
Post a Comment