सुरेश पटेल:- गांधीनगर, गुजरात में हाल में हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग के लिए कांग्रेस से निलंबित आठ में से सात विधायकों का विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा आज स्वीकार कर लिया गया।
त्यागपत्र देने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला को छोड कर उनके विधायक पुत्र महेन्द्रसिंह वाघेला समेत अन्य छह समर्थक तथा पार्टी की ओर से तोडफोड की डर से बेंगलुरू भेजे गये 44 विधायकों में शामिल होने के बावजूद क्रॉस वोटिंग कर पार्टी को चौंकाने वाले करमसिंह पटेल शामिल हैं।
गत 27 जुलाई से अब तक कुल 13 पार्टी विधायक सदन की सदस्यता छोड चुके हैं।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top