अशोक श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अमेठी

अमेठी - जिले के जामो ब्लाक अंतर्गत स्थापित सब्जी मंडी 30 साल बाद आज गुलजार होना शुरू हुई. बाजार में स्थाई सब्जी मंडी / फल मंडी में न होने से दुकानदार अपनी दुकाने सड़क की पटरी पर या ठेले पर अब तक लगाते रहे हैं जिसकी वजह से बाजार में दुर्घटना और जाम की स्थिति बराबर बनी हुई रहती थी.

इस समस्या के हल के लिए क्षेत्रीय लोगों ने एकजुट होकर मंडी स्थल की माँग जिलाधिकारी अमेठी से की थी. जिलाधिकारी ने मंडी सचिव को निर्देशित कर स्थल का सीमांकन कर व साफ़ सफाई कर मंडी में दुकान लगाने के लिये बाज़ार मे प्रचार कराने को कहा था.
उस क्रम में आज जामो मंडी में बाज़ार के राम जी अग्रहरी ने अपनी पहली दुकान लगाकर मंडी में पहले दुकान लगाने वाले दुकानदार बन गये.

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top