अशोक श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अमेठी
अमेठी : जामो विकास खंड की एक माइनर रविवार की सुबह कट गई। देखते देखते सैकड़ों बीघा धान की फसल को अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद भी माइनर का पानी बंद नहीं हो सका। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की, लेकिन अब तक कोई भी अधिकारी व कर्मचारी जानकारी लेने तक मौके पर नहीं पहुंचा।
रविवार को गोरियाबाद स्थित हरकरनपुर माइनर सुबह कट गई। पानी का बहाव इतना तेज था कि ग्रामीणों के लाख प्रयास के बाद भी पानी को रोका नहीं जा सका। किसान दिलीप सिंह, दुर्गेश यादव, राजू, चंदई, दीपू सिंह सहित कई किसानों की फसल पानी में जलमग्न हो गई। लोगों ने मामले कीशिकायत उच्चाधिकारियों को दी, लेकिन कोई भी अधिकारी व कर्मचारी नहीं गया। जिससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है। किसानों का कहना कि लगातार शिकायतों के बाद भी कोई भी जिम्मेदार अधिकारी देखने तक नहीं आया। फसल नष्ट होने से हम लोगों की रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
एसडीएम मोतीलाल ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली है। नहर विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाने के लिए कहा गया है।

0 comments:
Post a Comment