रिपोर्ट - चन्द्र मोहन मिश्रा अमेठी
अमेठी । रविवार को जिले से सैकड़ों शिक्षामित्रों ने बस व ट्रेन से दिल्ली रवाना होते हुए कहा कि अब सम्मान मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। शिक्षामित्रों ने कहाकि योगी सरकार पर भरोसा कर दो बार अंदोलन रोका गया,लेकिन सरकार पूरी तरह से मनमानी पर उतारू है। समायोजन रद्द होने के बाद से अंदोलन की राह पकड़े शिक्षामित्रों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। सभी ने सरकार से अध्यादेश लाकर प्रदेश के एक लाख 72 हजार शिक्षामित्रों के मान सम्मान व जीविका की रक्षा की मांग की। शिक्षामित्रों ने कहाकि सरकार के पास तमाम विकल्प है।
प्रदेश नेतृत्व के आह्ववान पर दिल्ली के लिए घरों से निकले शिक्षामित्रों ने कहा कि अब कोई ताकत उन्हें रोक नहीं सकती है। जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह व महामंत्री संजय कनौजिया ने कहाकि योगी सरकार ने शिक्षामित्रों के साथ विश्वासघात किया है। अब संघर्ष ही एक मात्र रास्ता बचा है। शिक्षामित्रों ने कहाकि वह अपने हक के लिए अंतिम समय तक लड़ेंगे।

0 comments:
Post a Comment