संतोष प्यासा की खास खबर
बुन्देलखण्ड: मौदहा (हमीरपुर) अफवाह फैली थी कि, क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका ने असलहे के दम पर अपने प्रेमी को शादी के मंडप से अगवा कर लिया।
मामला मौदहा कोतवाली के भवानी गाँव का है, जहाँ पर बाँदा के मोहन पुरवा से अशोक यादव पुत्र रामहेत यादव अपनी बारात लेकर भवानी गाँव में भारती पुत्री रामसजीवन से विवाह करने आया था। तभी जयमाल होने के बाद बारात प्रांगड़ में चार-पांच गाडियो में सवार होकर कई लोगों के साथ अशोक की प्रेमिका आ धमकी और जबरदस्ती दूल्हे को अपने साथ ले गयी। ये सब इतनी जल्दी जल्दी हुआ की मामला समझने में लोगों को काफी समय लग गया। मामला समझने के बाद 100 नंबर को सूचित किया गया।
इस घटना के अफवाह उड़ा दी गयी की दूल्हे की प्रेमिका ने दूल्हे को अगवा कर लिया।
लेकिन जब इस मामले की गंभीरता से छानबीन की गयी तो पता चला की ये सब अशोक यादव की मर्जी से हुआ है।
ज्ञात हो कि अशोक यादव व उसकी प्रेमिका बाँदा में नगर निगम छोटी बाजार स्थित डॉ शरद चतुर्वेदी के यहाँ कार्यरत थें। जहाँ पर इनका आपस में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।
अशोक यादव की पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी है व उसके 2 बच्चे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक भी भारती से शादी नहीं करना चाहता था ।लेकिन पिता रामहेत की जिद की वजह से अशोक को शादी के लिए राजी होना पड़ा। जब ये बात अशोक ने अपनी प्रेमिका को बताया तो दोनों ने मिलकर इस समस्या का हल नाटकीय रूप में रचा और इस पूरे प्रकरण को अंजाम दिया। जब वर्षा साहू ने अजय यादव यादव की कनपटी पर रिवाल्वर लगायी तो सोची समझी साजिश के तहत अशोक यादव बिना विरोध किये वर्षा के साथ चला गया |
इस घटना से सबसे ज्यादा भारती आहत हुई। भारती ने कहा की उसके पिता ने कर्ज लेकर शादी का इंतजाम किया था।
-संतोष प्यासा
0 comments:
Post a Comment