फिरोजपुर:भाषा: पंजाब के लोहगढ़ गांव में आज तड़के एक वाहन के एक पेड़ से टकरा जाने से दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि दो परिवार हिमाचल प्रदेश में माता चिंतपूर्णी मंदिर से पूजा अर्चना करके लौट रहे थे तभी सुबह चार बजे जीरा रोड़ पर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।

मृतकों की शिनाख्त विनोद कुमार :40: उनकी पत्नी पुष्पा :38: और मनीषा :35: के रूप में की गई है। घायलों को अमृतसर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top