गुआलपाड़ा,:भाषा: असम के गुआलपाड़ा जिले में संदिग्ध
मतदाताओं के बारे में फैली अफवाहों को लेकर
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 37 को अवरूद्ध करने का
प्रयास करने और पुलिसकर्मियों पर पथराव करने वाले
प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की
गोलीबारी में आज एक व्यक्ति
की मौत हो गयी।
पुलिस अधीक्षक अमिताभ सिन्हा ने बताया कि खारबोकम
में करीब 400 लोगों के एक समूह ने एनएच 37 को
अवरूद्ध करने का प्रयास किया। पुलिस ने जब उन्हें ऐसा करने से
रोका तो प्रदर्शनकारियों ने उन्हीं पर पथराव करना शुरू
कर दिया। इसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।
एसपी ने बताया कि पुलिस ने सबसे पहले
लाठीचार्ज किया और उसके बाद हवा में
गोली चलायी, जिसमें एक व्यक्ति
जख्मी हो गया। उन्होंने बताया कि घायल याकूब
अली को गुआलपाड़ा के राजकीय सिविल
अस्पताल में ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जिला
उपायुक्त ने घटना की मजिस्ट्रेट स्तरीय
जांच का आदेश दिया है।
सिन्हा ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top