एटा। पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।
पुलिस ने एक अवैध हथियार फैक्ट्री का
भंडाफोड़ किया है। जिसमें अवैध हथियारों
का जखीरा तैयार किया जाता था। इस
अवैध कारोबार को करने वाले दो अभियुक्त
भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। जिनके खिलाफ
विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़
ये अवैध हथियारों की फैक्ट्री एटा जिले के
जैथरा थाना क्षेत्र के परोली के एक मकान से
संचालित हो रही थी। जिसमें छापेमारी कर
पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री
पकड़ी। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार अधबने
और 12 बने तमंचों के साथ भारी मात्रा में
हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।
दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मकान में छापेमारी के दौरान दो
अभियुक्त अरविंद और मनोज को गिरफ्तार
किया है। जो हथियार बनाने और उसकी
सप्लाई करने के कारोबार में शामिल थे।
पुलिस दोनों अभियुक्तों के खिलाफ विधिक
कार्रवाई कर इस पूरे गैंग के बारे में पता लगाने
में जुट गए हैं।
13 जुलाई को भी हुआ था अवैध फैक्ट्री
का भंडाफोड़
यहां ये भी बता दें कि दिल्ली पुलिस की
स्पेशल सेल ने एटा में बरसों से चलाई जा रही
एक अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़
किया था। यह फैक्ट्री पांच बरसों से चल
रही थी। फैक्ट्री चलाने वालों के दिल्ली में
पकड़े जाने के बाद स्पेशल सेल ने यूपी में आकर
कार्रवाई की। पुलिस ने 20 पिस्टल और 180
कारतूस बरामद किये थे। इसके अलावा पिस्टल
बनाने में काम आने वाला सामान भी बरामद
किया गया था।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top