गोंडा के उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के एक गांव
में इंसानियक को शर्मसार करने वाली घटना सामने
आई है। यहां 76 साल की बुजुर्ग विधवा महिला
से रेप की शर्मनाक घटना सामने आई है। नशे
की हालत में एक युवक द्वारा वारदात को अंजाम
देने के बाद बुजुर्ग महिला की बुरी
तरह से पिटाई भी की गई।
इस शर्मनाक वारदात के बाद पीड़िता
की हालत खराब हो गई है। पुलिस ने बताया कि
तहरीर मिली है, घटना
की जांच की जा रही
है।
बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने
वाली विधवा अपने फूस के घर में सो
रही थी। इसी दौरान
शराब के नशे में धुत एक युवक उसके झोपड़ी में
घुस गया और घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
महिला के विरोध करने पर उसकी
बुरी तरह से पिटाई भी
की।
सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई
तो पीड़िता को थाने लेकर पहुंचे।
पीड़िता को पुलिस ने थाने में ही बिठा
रखा है। जिससे गांव वालों में तीखा आक्रोश है।
एस ओ मनोज कुमार राय ने बताया कि घटना की
जानकारी मिली है।
पीड़ित महिला का पति कई वर्षों पहले दिवंगत हो
चुका है। उन्होंने बताया कि मेडिकल और स्वास्थ
परीक्षण के लिए महिला को भेजा जा रहा है।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top