रिपोर्ट विवेक त्रिपाठी

उरई में आशा कार्यकत्रियों ने अपनी मागों को लेकर शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। जुलूस निकालते हुए आशा बहुएं जिलाधिकारी कार्यालय एकत्रित हुई जहाँ उन्होंने जमकर नारेबाजी की। अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा।

बता दें कि जालौन के मुख्यालय उरई में आज आशा कार्यकत्रियों ने अपनी मांगों को लेकर एक विशाल जुलूस निकाला। जुलूस में जिले की सैकड़ों आशा बहुएं शामिल हुई। शहर के प्रमुख मार्गों से जुलूस निकालते हुए आशा बहुएं जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची जहां उन्होंने जमकर हंगामा काटा। आशा कार्यकत्रियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा।

मांग पत्र में आशा कार्यकत्रियों ने अपनी 16 सूत्रीय मांगे भी रखी जिसमे से उनकी 6 प्रमुख मांगे थी
1 . आशा बहुओ का प्रतिमाह वेतन 18,000 घोषित किया जाये
2. आशाओ को सुरक्षा प्रदान की जाये
3. आशा कार्यकत्रियों को ए एन एम का प्रशिक्षण दिलाकर ए.एन.एम के पद पर नियुक्त किया जाये
4. दुर्घटना होने पर 5 लाख का बीमा किया जाये
5. निशुल्क चिकित्सा दी जाये
6. आशाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वालो के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाये

आशा कार्यकत्री संघ की जिला मंत्री प्रवीना ने बताया कि काफी दिनों से वह अपनी मांगों को लेकर वह संघर्ष कर रहीं है। लेकिन कोई भी सुनवाई नही हुई है 600 रुपये प्रत्येक डिलीवरी के हिसाब से उन्हें चार्ज दिया जाता है यदि प्रसव घर पे हो जाता है तो वह भी उन्हें नहीं मिलता। उनसे काम ज्यादा लिया जाता है और पैसा नहीं दिया जाता। उनकी मांग है कि हम सभी को उचित मेहनताना दिया जाये

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top