अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़
मुजफ्फरनगर की भौराकला पुलिस को मिली बड़ी सफलता। जंगलों में चल रही अवैध तमंचा फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़। मौके से दर्जनों बने-अदबने तमंचों के साथ अवैध असलहा बनाने का भारी मात्रा में उपकरण किया बरामद। अवैध असलहा बना रहे एक युवक को पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा। थाना अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया की सब इस्पेक्टर विजयपाल अत्री को मुखबिर से सूचना मिली। जिसके आधार पर पुलिस ने शिकारपुर के जंगलों से अवैध असलहा फैक्ट्री के साथ एक अवैध असलहा बनाने वाले शातिर युवक सम्मो निवासी शिकारपुर को गिरफ्तार किया गया। यह पहले भी अवैध असलहा फैक्ट्री चलाने के मामलों में जेल जा चुका है। शातिर पकड़े गए अवैध असलहा बनाने वाले युवक से पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया।
0 comments:
Post a Comment