पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के समर्थको ने दिया राज्यपाल को संबोधित पत्रक, बताया उन्हें निर्दोष
अशोक श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अमेठी
अमेठी । पूर्व सरकार कें पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति को निर्दोष बताते हुए उनको और उनके साथ हिरासत में लिए गए पार्टी नेताओं की रिहाई कीमाँग को लेकर शुक्रवार को सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आये। कार्यकर्ताओं ने गायत्री प्रजापति को निर्दोष बताते हुए सैकड़ो सपा समर्थकों ने अमेठी में रैली निकाली और अमेठी नायब तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया. पिछले दिनों रेप के मामले में राजधानी लखनऊ के जेल में निरूद्ध सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री की रिहाई को लेकर अमेठी में एक बार फिर विरोध प्रदर्शन देखने को मिला.
इस क्रम में अमेठी में सपा कार्यकर्ताओं व गायत्री समर्थकों ने विरोधी दलों की साजिश बताते हुए उन्हें निर्दोष बता रहे हैं। गौरतलब हो कि वर्ष 2017 के दरमियान हुए चुनाव के पूर्व उन पर चित्रकूट की महिला ने यौनशोषण का आरोप लगाया था, जिसके बाद आरोप सिद्ध होने पर उन्हें लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया था। इसी मामले में समाज वादी पार्टी के कद्दावर मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर लगे आरोपों को कार्यकर्ताओ ने झूठा बताया।
साथ ही जल्द ही रिहाई की माँग को लेकर कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर जमकर विरोध प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अमेठी में समाजवादी पार्टी कार्यालय से अमेठी तहसील के तक प्रदर्शन करते हुए पहुंचे और नायब तहसीलदार के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन दिया।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि चित्रकूट की महिला सविता पाठक ऐसे आरोप कई लोगों पर लगा चुकी है। यह आरोप सरासर झूठा है और मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति निर्दोष हैं। वही कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस मामले की सीबीआई जांच करवाई जाए और सविता पाठक का नार्को टेस्ट कराया जाए। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने गायत्री प्रजापति को गरीबों का मसीहा भी बताया।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि गायत्री प्रजापति ने अपने कार्यकाल के दौरान गरीबों की मदद की है। गंभीर बीमारियों से पीड़ित गरीबों का इलाज कराया है। गरीब कन्याओं की शादी कराई। इसके साथ ही हर जरूरत मंदो की मदद की। गायत्री प्रजापति के कार्यकाल के दौरान ऐसा कुछ नहीं हुआ है जिससे उनके चरित्र पर सवाल उठा हो। कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री पर आरोप लगाने वाली महिला को ब्लैकमेलर बताते हुए उसकी जांच करवाने की मांग की। साथ ही कार्यकर्ताओं ने कहा एक अच्छे व्यक्ति का जेल में रहना कानून व्यवस्था से विश्वास उठने के बराबर है। कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री की रिहाई की माँग करते हुए मांगे नहीं पूरी होने पर उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी।
0 comments:
Post a Comment