अशोक श्रीवास्तव अमेठी 

अमेठी : कोतवाली पुलिस ने तीन चोरियों के मामले का शनिवार को राजफाश किया। घटना में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार पिछले कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कालोनी निवासी शिक्षक वीर विक्रम सिंह, ताला निवासी करुणा शकर पांडेय और बीएसएनएल परिसर में केबल चोरी की घटनाएं हुई थीं। तीनों मामलों की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया था। तीनों चोरियों की घटनाओं का कोतवाली पुलिस ने शनिवार को पर्दाफाश किया। थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय ने बताया कि शहर की आर्य समाज गली निवासी अच्छेलाल सरोज, समदिया मोहल्ला निवासी फिरोज उर्फ फ्रूटी, इसी मोहल्ला के निवासी नसीम उर्फ भाटा और गोपीगंज निवासी शेरू ने मिलकर तीनों घटनाओं को अंजाम दिया है।

ये सामान हुए बरामद

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों के पास से अंगूठी, दो जोड़ी पायल, कान का बिछुआ, एक माथ बेंदी, पैर की बिछिया सहित कई आभूषण और सामान बरामद हुए हैं। पीड़ित ने बरामद सामानों की पड़ताल की गई तो उनका ही सामान निकला। बताया कि बीएसएनएल के केबल चोरी में भी ये संलिप्त थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों के अन्य साथियों की पड़ताल की जा रही है। सभी आरोपी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो से पकड़े गये हैं। वह सामान की ब्रिकी करने जा रहे थे।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top