मौदहा कांड :सुलझ नहीं पा रही गुत्थी...
मौदहा कांड एक्सक्लूसिव रिपोर्ट पढ़े
बुंदेलखंड : मौदहा (हमीरपुर), बहुचर्चित मौदहा हत्या कांड में अभी तक पुलिस को कोई विशेष सफलता नहीं मिल पायी है | हालाँकि न्यूज मिरर के द्वारा प्रस्तुत किये एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में उपलब्ध तथ्यों के आधार पर पुलिस को काफी हद तक गहनतम जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाई है, लेकिन पुलिस को और मुस्तैदी से काम करने की आवश्यकता है |
बताते चले की मौदहा हत्या कांड में मृतक कृष्ण सिंह पाल के सन्दर्भ में गहनतम जानकारी न्यूज मिरर ने दी | न्यूज मिरर ने जो रिपोर्ट साझा की उसे व मृतक के परिवार का जो विवरण प्रकाश में आया उससे अंदाजा लगाया जा रहा था की, इन सभी हत्याओं के पीछे इनके अपने ही परिवार का हाथ है |
इन हत्या कांड में नया मोड़ तब आया जब मृतक के नाती ने मृतक के भतीजो के खिलाफ ही रपट दर्ज करा दी | ज्ञात हो की मृतक की एकमात्र पुत्री रानी थी, जिसके एक पुत्री रामलली व एक पुत्र सौरभ है| पति से अनबन के कारण रानी अपनी पुत्री रामलली के साथ मौदहा में अपने पिता के साथ रहती थी | जबकि उसका बीटा सौरभ पिता रामेन्द्र के साथ पिपरी अध्गइयाँ जनपद जालौन में रहता है |रामलली का विवाह कृष्णपाल सिंह ने ही अनिल सिंह निवासी मरका सांडा जनपद बाँदा के साथ करवाया था | किन्तु किन्ही कारणो से रामलली अपनी माँ के साथ मौदहा में ही रहती थी | इस घटना के संज्ञान में आते ही मृतक का भतीजा जुगलकिशोर ने मौदहा आकर जाँच में पुलिस की सहायता करता रहा है | इसके उपरांत पुलिस ने रामेन्द्र व सौरभ को भी पुलिस ने जानकारी के लिए बुला लिया | वहीँ रामलली का पति अभी तक पुलिस की पहुँच से दूर है |
हत्या की पुष्टि होते ही सौरभ ने कोतवाली पुलिस को जुगलकिशोर, विजय बहादुर सिंह व अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ तहरीर दी, जिसके आधार पर इन सभी के खिलाफ ३०२ के तहत मामला दर्ज हुआ है |
हालंकि ये मामला अभी तक पूर्ण रूप से प्रकाश में नहीं आ पाया है |
मौदहा कांड एक्सक्लूसिव रिपोर्ट पढ़े
0 comments:
Post a Comment