दो साध्वियों से रेप केस में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को अदालत ने 10-10 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रोहतक की सुनारिया जेल में लगी अदालत में सोमवार को जस्टिस जगदीप सिंह ने सजा का ऐलान किया। यानी उन्हें कुल 20 साल की सजा हुई है। एक सजा पूरी होने के बाद उन्हें दूसरी सजा काटनी होगी। सीबीआई के प्रवक्ता अभिषेक दयाल ने भी इसकी पुष्टि की है। 
कोर्ट ने इसके अलावा दोनों केस में अलग-अलग 15-15 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दोनों पीड़ितों को 14-14 लाख रुपये दिए जाएंगे।राम रहीम के वकील एसके नरवाना ने बताया कि कुल सजा 20 साल दी गई है, लेकिन धारा 376 और 506 की सजा एकसाथ चलेंगी। दो साध्वियों से रेप केस में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को अदालत ने 10-10 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रोहतक की सुनारिया जेल में लगी अदालत में सोमवार को जस्टिस जगदीप सिंह ने सजा का ऐलान किया। यानी उन्हें कुल 20 साल की सजा हुई है। एक सजा पूरी होने के बाद उन्हें दूसरी सजा काटनी होगी। सीबीआई के प्रवक्ता अभिषेक दयाल ने भी इसकी पुष्टि की है। 
कोर्ट ने इसके अलावा दोनों केस में अलग-अलग 15-15 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दोनों पीड़ितों को 14-14 लाख रुपये दिए जाएंगे।राम रहीम के वकील एसके नरवाना ने बताया कि कुल सजा 20 साल दी गई है, लेकिन धारा 376 और 506 की सजा एकसाथ चलेंगी। 

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top