शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर में रिश्तों को
शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां
एक ससुर ने अपनी बेटी जैसी बहू को तमंचे के बल पर
अपनी हवस का शिकार बना लिया। जिस दिन
कलयुगी ससुर ने घटना को अंजाम दिया उस दिन
पति नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर गया था। उसके बाद
जब पति सुबह घर आया तो पत्नी ने घटना के बारे में
बताया तो उल्टा पति ने पत्नी को पीटकर घर से
निकाल दिया। साथ ही चार महीने के बच्चे को
भी पत्नी से छीन लिया। पीड़िता पोस्ट ग्रेजुएट
है। फिलहाल पीड़िता की तहरीर के आधार पर
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में
मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
घटना निगोही थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
शिवकुमार की शादी रोजा क्षेत्र की रहने वाली
युवती से दो साल पहले हुई थी। पीड़िता ने बताया
कि वो पोस्ट ग्रेजुएट है। उसका पति भी
बी.फार्मा का कोर्स कर रहा है। उसका ससुर
अनिल कुमार की सर्राफे की दुकान है। शादी के
बाद से ही उसका ससुर उसके ऊपर बुरी नजर रखता
था। जब उसका पति घर में नहीं होता था तो
उसका ससुर उसे अश्लील इशारे भी करता था।
जिसकी शिकायत उसने पति से की लेकिन वो मेरी
बात को झूठ समझते थे। उसकी चार महीने की बेटी
है। उसका पति प्राइवेट जॉब करता है।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top