पिता पुत्र पर दुष्कर्म का केस
आरोपी प्रिंस मिश्रा गिरफ्तार
देवरिया। जिले के लार थाना क्षेत्र के एक गाव में एक
16 वर्षीय किशोरी के साथ
विगत तीन चार वर्षों से पड़ोस का एक
युवक अवैध संबंध बनाकर शोषण करता था।
किशोरी की तहरीर
पर प्रिंस कुमार व उसके पिता हरिशंकर मिश्र के
खिलाफ लार थाने में 376, 323, 506 व पास्को एक्ट
के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपी
प्रिंस मिश्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार
करने वाली टीम में एसओ
भीष्मपाल सिंह, उपनिरीक्षक
विजय बहादुर, सहित कई पुलिसकर्मी
मौजूद थे। उधर इस मामले को लेकर गांव का माहौल
गरम है। आरोपी घटना से इनकार कर रहा
है तथा राजनीतिक द्वेष से फंसाने
की बात कह रहा है। पुलिस ने
पीड़िता का बयान 161 में कलमबंद कर
लिया है। अब मजिस्ट्रेट के सामने 164 का बयान व
महिला जिला अस्पताल से डाक्टरी
परीक्षण की कार्रवाई होने
को है।
इस संबंध में एस ओ भीष्मपाल सिंह ने
मीडिया से कहा कि तहरीर के
आधार पर केस दर्ज किया गया है।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top