मुंबई में मूसलाधार बारिश से अब तक तीन मरे
मुंबई में कल हुए मूसलाधार बारिश के कारण विक्रोली में दो अलग-अलग स्थानों में तीन लोगों की मौत हो गयी।
सूत्रों के अनुसार विक्रोली के वर्षा नगर में तूफान के साथ भारी बारिश के कारण एक अहाते की दीवार गिर जाने से कल देर रात एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी और सूर्या नगर में मूसलाधार बारिश से दो लोगों के मरने की रिपोर्ट है। मुंबई डीसीपी के पीआरओ ने बताया कि कई इलाकों से पानी निकाला जा रहा है। रास्ते सामान्य हो रहे हैं और लोगों की जिंदगी पटरी पर लौट रही है। हालांकि कुछ कुछ इलाकों में अब भी पानी भरा हुआ है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये घटना पहाड़ी सूर्य नगर की है जहां उंचाई पर स्थित एक मकान नीचे वालों पर गिर पड़ा जिसमें डेढ़ साल का निखिल, 40 वषीर्य सुरेश अर्जुन प्रसाद मौर्य और किरण बेबी पाल (25) फंस गए। उन्होंने कहा कि उन्हें पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां निखिल और मौर्य की रास्ते में ही मौत हो गई।
बारिश के कारण मुसीबत में फंसे लोगों के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 1916 जारी किया गया है। बीएमसी इस बार भी लाचार नजर आ रही है। बीएमसी ने 30 हजार कर्मियों को राहत में लगाया है। सभी कर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है।
मुंबई में बीते दिनों 298 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। यह वर्ष 1997 से अबतक अगस्त में एक दिन में हुई सर्वाधिक बारिश है। सांताक्रूज मौसम केंद्र ने 298 मिमी बारिश दर्ज की। आंकड़ों के अनुसार इससे पहले 23 अगस्त 1997 में 346.2 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। मुंबई में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अजय कुमार ने बताया कि आज भी बारिश की संभावना है।
0 comments:
Post a Comment