ग्रेटर नोएडा में महिला के साथ गैंगरेप, हालत नाजुक
ग्रेटर नोएडा में जेवर में महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले को अभी लोग भूल भी नहीं पाए थे कि एक बार फिर कुछ दरिंदो ने एक महिला को अपनी हैवानियत का शिकार बना डाला। ग्रेटर नोएडा के फ्लेदा गांव के जंगलों में महिला ने चार लोगों ने दुष्कर्म किया और उसके बाद उसे वहीं फेंककर वह फरार हो गए। महिला को गंभीर हालत में नोएडा के निठारी जे डी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।।।।।
जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह जब कुछ लोग फ्लेदा गांव के जंगलों में लकड़ी काटने गए थे तो उन्हें वहां पर एक महिला पड़ी दिखाई दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को तुरंत नोएडा के निठारी जे. डी. हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जाता है कि महिला के साथ चार युवकों ने दुष्कर्म किया और फिर उसे जंगल में ही फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।।।।
0 comments:
Post a Comment