अमेठी : जिला बार एसोसिएशन अमेठी का चुनाव शुक्रवार को हो रहा है. इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बार एसोसिएशन के लिए आज सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी। देर शाम तक परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव को एल्डर कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न कराया जा रहा है.

ये हैं मैदान में

बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता रामशंकर शुक्ल, गिरिजा बक्स सिंह व केवल प्रसाद ने दावेदारी पेश किया है। इसके अलावा सीनियर उपाध्यक्ष पद पर शिवशंकर शुक्ल व हनुमान दत्त त्रिपाठी, जूनियर उपाध्यक्ष पद पर दिलीप कुमार शुक्ल, सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, सचिव पद के लिए राजेंद्र प्रसाद शुक्ल, शिवकिशोर शुक्ल, कोषाध्यक्ष अभिनेश कुमार शुक्ल, राकेश कुमार शुक्ल, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर उमाशंकर मिश्र, वेद प्रकाश, संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर इस्लाम सिद्दीकी, संतोष कुमार व वरिष्ठ सदस्य पद के लिए कृपाशंकर त्रिपाठी, दिनेश कुमार त्रिपाठी, श्रीराम सरोज, शारदा प्रसाद मिश्र व सुरेंद्र कुमार पांडेय ने दावेदारी पेश करते हुए नामांकन किया है। सभी पदाधिकारियों के भाग्य का फैसला 130 अधिवक्ता करेंगे।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top