भोपाल। कोचफै क्ट्री के कर्मचारी ने
वहीं काम करने वाली महिला से सात
साल तक रेप किया। पीडि़ता ने आरोपी
द्वारा वीडियो बनाने के बाद ब्लैकमेल कर रेप करने
के आरोप लगाए हैं। फरियादिया की शिकायत पर
पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी
युवक की गिरफ्तारी कर
ली गई है। पुलिस का कहना है कि
आरोपी को आज न्यायालय में पेश कर जेल भेज
दिया जाएगा।
पुलिस के अनुसार 27 वर्षीय युवती
बजरिया इलाके में रहती है। वह
कोचफैक्ट्री में नौकरी
करती है। वहीं आरोपी
लालमन वरूण भी नौकरी करता है।
वर्ष 2010 में वरूण ने पीडि़ता को प्रेम जाल में
फांस लिया था। इसके बाद आरोपी ने
शादी का झांसा देकर पीडि़ता से
जिस्मानी ताल्लुक बनाए और वीडियो
बना लिया। बाद में आरोपी ने पीडि़ता को
बदनाम करने की धमकी देकर कई बार
रेप किया। इतना ही नहीं
आरोपी ने कई बार लड़की को ब्लैकमेल
कर उससे रकम भी एंठी है। वारदात
के संबंध में किसी को भी बताने पर
आरोपी उसे जान से मारने की
धमकी देता था। लड़की ने कई बार उसे
समझाया जब वह नहीं माना तब पीडि़ता
ने उसके खिलाफ बजरिया थाने में शिकायती आवेदन
दे दिया। पुलिस ने आवेदन जांच के बाद कल दोपहर को केस
रजिस्टर्ड किया। एफआईआर दर्ज करने के चार घंटे के
भी पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार
कर लिया था।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top