पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारी। हालत गंभीर।
भरुवा सुमेरपुर( हमीरपुर) थाना क्षेत्र सुमेरपुर के एक गांव में पुरानी रंजिश में गोली मारी युवक की हालात गंभीर।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र सुमेरपुर के पचखुरा बुजुर्ग गांव में सुन्दरम तिवारी 17 वर्ष पुत्र वेदप्रकाश तिवारी ने बबलू यादव 15 वर्ष पुत्र शिवपूजन यादव को गोली मार दी।इन दोनों परिवारो में पुरानी रंजिस पहले से थी। जिसमे पहले दोनों के बीच मार् पीट हो चुकी थी। आज लगभग दोपहर 11 बजे बबलू यादव गाव् के एक दुकान में बैठा मोबाइल पर गेम खेल रहा था तभी सुन्दर तिवारी ने अचानक असलहे से फायर कर दिया। जब सुन्दर तिवारी ने दूसरा फायर किया तो बबलू यादव घर में घुस गया।और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने पहुँच कर घायल बबलू यादव को जिला अस्पताल भेजा जहाँ उसकी नाजुक हालत देखकर उसे कानपूर के लिए रिफर कर दिया गया।
0 comments:
Post a Comment