झांसी। पिछले दो दिन से लापता पीसीएस अधिकारी भगवान
शरण का आखिर झांसी पुलिस ने सुराग लगा लिया। बताया जा रहा है कि वह परेशान
होकर ओरछा में भगवान राम की शरण में चले गये थे।
मालूम हो कि कल यानि 3 मई को डिप्टी डायरेक्टर मंडी भगवान शरण घर से
मार्निंग वाक पर गये हुए थे। जहां से वह बिना बताये हुए लापता हो गये थे।
जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने खोजबीन करते हुये इसकी सूचना पुलिस को
दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने जानकारी कर उनकी खोजबीन शुरु कर दी।
एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले को गम्भीरता से लेते हुए
उनकी तलाश में जुटी पुलिस को 24 घंटे बाद अब उनका सुराग लग गया है। वह मध्य
प्रदेश के ओरछा में रामराजा मंदिर में चले गये थे। जिसकी जानकारी उन्होंने
अपने परिवार को नही दी। उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया यह उनके आने के बाद
ही स्पष्ट होगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment