दतिया। जिले के कुदारी गांव में नाबालिग
लड़की के प्रेम प्रसंग से नाराज एक पिता ने अपनी
लड़की को खेत पर ले जाकर दुपट्टे से उसका गला
घोंट कर हत्या कर दी। बाद में शव को केरोसिन
डालकर जला दिया। घटना बुधवार की है। पुलिस
को दोपहर में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर
पहुंचकर मृतिका का छतविक्षत शव जब्त कर पीएम
के लिए भेजा है।
थरेट थाना क्षेत्र के ग्राम कुदारी
निवासी भगवान दास कोरी की 17 वर्षीय
नाबालिग बेटी काजल का गांव के ही युवक
अखलेश जाटव से प्रेम प्रसंग चल रहा था। भगवान
दास ने कुछ महीने पहले उसकी शादी तय कर दी
थी। काजल गांव के ही लड़के के साथ शादी करने
की जिद पर थी। बुधवार सुबह भगवान दास खेत पर
काजल को साथ ले गया तथा यहां उसने मौका
पाकर काजल का उसके दुपट्टे से गला घोट कर
हत्या कर दी। मां ने खेत पर जाकर देखा वहां
काजल का जला हुआ शव पड़ा देख। उसने घटना
की जानकारी थरेट पुलिस को दी।

0 comments:

Post a Comment

 
न्यूज मिरर © 2017. All Rights Reserved. Powered by santosh PYASA
Top